Latest Updates|Recent Posts👇

21 April 2025

भीषण गर्मी के चलते बेसिक स्कूलों में समय परिवर्तन आवश्यक। सनत कुमार सिंह

 भीषण गर्मी के चलते बेसिक स्कूलों में समय परिवर्तन आवश्यक। सनत कुमार सिंह

वाराणसी। वर्तमान समय में परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विद्यालय संचालन का समय पूर्वाह्न 08:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक निर्धारित है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ वाराणसी के वरिष्ठ शिक्षक नेता सनत कुमार सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते तापमान एवं कड़ी धूप दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। गर्मी,उमस व कड़ी धूप से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है । सनत कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन से संघ की मांग है कि भीषण गर्मी, कड़ी धूप व दिन प्रतिदिन तापमान में वृद्धि के दृष्टिगत विद्यालय संचालन का समय पूर्वाह्न 07:00 बजे 11:30 बजे निर्धारित किया जाना आवश्यक एवं उचित होगा।



                          भवदीय,


                          (सनत कुमार सिंह)









भीषण गर्मी के चलते बेसिक स्कूलों में समय परिवर्तन आवश्यक। सनत कुमार सिंह Rating: 4.5 Diposkan Oleh: news