डेढ़ साल बाद देश में स्कूल खुलना शुरू, चिंताजनक बात यह है कि कई राज्यों में स्कूल खुलने के बाद से बच्चों में कोरोना की संक्रमण दर बढ़ गई, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए निर्देश
कोरोना महामारी के डेढ़ साल बाद देश में स्कूल खुलना शुरू हो चुके हैं। बच्चे, अभिभावक और शिक्षकों में इसे लेकर खुशी है लेकिन एक चिंताजनक बात यह है कि कई राज्यों में स्कूल खुलने के बाद से बच्चों में कोरोना की संक्रमण दर बढ़ गई है। कई राज्य हैं जहां संक्रमित बच्चों की संख्या में एक फीसदी से भी अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसे लेकर कुछ दिन पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को एक बार फिर सख्त कोविड नियमों का पालन करन का निर्देश जारी किया है।

