प्राथमिक विद्यालय को शिक्षक द्वारा आशियाना बनाने और वहां पर नशे में मिलने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर हुआ वायरल, बीएसए ने किया निलंबित
हरदोई : माधौगंज के प्राथमिक विद्यालय माहिमपुर को शिक्षक द्वारा आशियाना बनाने और वहां पर नशे में मिलने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा। बेसिक शिक्षाधिकारी बीपी सिंह ने उसे निलंबित कर दिया है।

