Weather News:- मौसम विभाग ने अगले तीन दिन में यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी
मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि, अगले तीन दिन यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना हैं। मौसम केन्द्र ने सभी जिलों के लिए रेड व यलो अलर्ट जारी किया है। साथ जनता को सावधान किया है कि सतर्क रहें। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश तो होगी पर यह अलग-अलग दिन अलग-अलग जिलों में होगी।