Latest Updates|Recent Posts👇

26 September 2020

69000 SHIKSHAK BHARTI 31661 नियुक्ति कैसे होगी?

69000 SHIKSHAK BHARTI 31661 नियुक्ति कैसे होगी?


69000 : 31661 नियुक्ति कैसे होगी?
.
.
1) आज दिनांक 24.09.2020 के GO के प्रस्तर 4(1) के अनुसार पदों पर नियुक्ति दो तरीके से हो सकती है।
.

.
2) पहला है जनपद के 45.88% पदों पर ऊपर से टॉप 45.88% UR में सिलेक्टेड लोगो की नियुक्ति।
.
.
3) उदाहरण के तौर पर माने की सहारनपुर में 600 पद है। 600 पदों का 45.88% निकालकर अनारक्षित पदों पर नियुक्ति दे दी जाएगी।
.
.
4) इससे ओबीसी एससी जो आरक्षित पदों पर चयन पाए हैं वो विरोध दर्ज कराएंगे कि योगी सरकार ने मात्र जनरल को नौकरी दे दी जबकि सच यह है कि UR पदों पे ओबीसी एससी भी सलेक्टेड हैं।
.
.

5) दूसरा तरीका यह है कि किसी जनपद की चयन सूची से जो 67867 पर आधारित है, 45.88% पद हर कैटेगरी के भर लिए जाएं।
.
.

6) जैसे सहारनपुर में 600 पद हैं तो अनारक्षित पदों का 45.88%, ऐसे ही ओबीसी, एससी, एसटी के कुल पदों का 45.88% लेकर उस पर टॉप अनारक्षित, ओबीसी, एससी क्रमशः नियुक्त कर लिए जाएं।
.
.
7) इससे UR में शेष लोग व्यथित हो जाएंगे और बोलेंगे कि योगी सरकार ऐसे ओबीसी और एससी के साथ अन्याय कर रही है जो जातिवाद का दंश झेलते हुए गुदड़ी के लाल बने हैं और जनरल पदों पर सेलेक्ट हुए हैं।
.
.
8) इसी कारण GO के प्रस्तर 4(2) में कैविया दाखिल करने की बात कही गयी है। अब देखना यह होगा कि परिषद किस प्रकार नियुक्ति देगा।
.
.
9) अधिकारियों से प्राप्त जानकारी अनुसार पहला वाला तरीका वो फॉलो करने जा रहे हैं। बाकी समय बताएगा।
.
~AG

69000 SHIKSHAK BHARTI 31661 नियुक्ति कैसे होगी? Rating: 4.5 Diposkan Oleh: news