26 को बी एस ए कार्यालय पर धरना के बाद पैदल मार्च कर जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपेंगे ज्ञापन। सनत कुमार सिंह
#JusticeForTeachers
#NoTetBeforeRteAct
*26फरवरी को बी एस ए कार्यालय पर आहूत धरना के उपरांत भारी संख्या में शिक्षकों द्वारा पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से शाम 04:00 बजे ज्ञापन सौंपा जायेगा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ शिक्षक नेता सनत कुमार सिंह ने कहा कि (TET) टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानि शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता TET लागू होने के पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर थोपना घोर अन्याय है। TET लागू होने से पूर्व में ही नियुक्त शिक्षकों को टेट की अनिवार्यता से सम्बन्धित प्रावधान वापस किया जाना आवश्यक है। उक्त के विरोध में 23,24 एवं 25 फरवरी को काली पट्टी बाँधकर हजारों शिक्षकों ने विरोध जताया। उ0प्र0 प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक कैलाश नाथ यादव,जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय, वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष अमृता सिंह व रविंद्र सिंह, रविंद्र यादव,सनत कुमार सिंह,संजय सिंह,अनूप कुमार सिंह,सान्तेश्वर मिश्र,मनोज कुमार,राजेश सिंह,संजय राय,दरोगा सिंह,श्रीपादबल्लभ वक्षी,डॉ सिद्धनाथ पांडेय,प्रमोद कुमार,ललित सिंह,विजयलाल गुप्ता,राजेन्द्र राय,शैलेंद्र सहाय,संतोष शर्मा,राज कुमार, मिथिलेश राय,डॉ प्रमोद पांडेय,डॉ सरोज पांडेय, प्रदीप यादव,संदीप गौतम,संतोष सिंह,रामसमुझ पटेल,आलोक सिंह,सुशील पांडेय,रीना सिंह,उषा सिंह,चंद्रावती शर्मा,पुष्पा देवी,प्रियंका मंजरी,प्रेमलता यादव,अंजू चौबे,डॉ उषा सिंह, सुमन सिंह,अपर्णा श्रीवास्तव आदि सहित हजारों शिक्षक 25 को भी काली पट्टी बांधकर विरोध में शामिल हुए*।
*@Sanat_Kr_Singh*
*UPPSS_Varanasi*




