Latest Updates|Recent Posts👇

04 July 2024

बीईओ के खिलाफ मोर्चा, जाने क्यो

बीईओ के खिलाफ मोर्चा, जाने क्यो


महोली (सीतापुर) :

बीईओ संतोष मिश्र ने बुधवार को भारी वर्षा के बीच सुबह आठ से 12 बजे के मध्य 18 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसके विरोध में शिक्षक संघ ने बीईओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बीईओ पर वसूली के लिए निरीक्षण का आरोप लगाया।


बुधवार को सुबह से भारी वर्षा जारी थी। बीईओ ने कंपोजिट विद्यालय कपूरपुर, प्राथमिक विद्यालय पिपरांवा, ममकापुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरांवा, कंपोजिट विद्यालय चठिया, प्राथमिक विद्यालय शील्हापुर, महमूदपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेरिहा, बड़ागांव आदि का निरीक्षण किया। इसी बीच शिक्षकों को सूचना मिली कि बीईओ निरीक्षण कर रहे हैं। दोपहर छुट्टी के बाद नाराज दर्जनों शिक्षक बीईओ से वार्ता करने बीआरसी पहुंचे।  शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष शिव सागर वर्मा की अध्यक्षता में शिक्षकों ने बैठक की। बीईओ पर वसूली का आरोप लगाकर बीएसए को ज्ञापन भेजा। महमूदपुर की शिक्षिका सुमन सिंह ने बताया बीईओ कार से आए, बिना उतरे रजिस्टर लेकर आने को कहा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेरिहा व प्राथमिक विद्यालय की प्रमिला व शिवानी निरीक्षण की



सूचना पर स्कूटी तेज चलाने पर गिर गई। प्रमिला चोटिल हो गई। बड़ागांव के शिक्षक अरविंद भी गिरकर चोटिल हो गए। बैठक में मंत्री जगजीवन राम, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री, रमाकांत वर्मा, श्रीमान पांडेय, सतेंद्र शुक्ला, संतोष निषाद, राकेश यादव, सबल सिंह, विवेक मिश्रा, नरेंद्र सिंह, अलका वर्मा आदि उपस्थित रहे।




बीईओ वसूली के लिए निरीक्षण करते हैं। महिला शिक्षकों से ठीक से बात नहीं करते। जरा सा विलंब होने पर पांच हजार रुपये मांगते हैं। भारी वर्षा में निरीक्षण का क्या औचित्य है।

- शिवसागर वर्मा, शिक्षक संघ अध्यक्ष




शिक्षक नेता कोई काम करना नहीं चाहते। बच्चों के प्रति संवेदनशील नहीं हैं। नामांकन व छात्र उपस्थिति बढ़ाने में रुचि नहीं लेते। हमने छह विद्यालयों का निरीक्षण किया था। जिले पर बैठक थी, इसलिए चला गया था। वसूली के आरोप निराधार हैं।
- संतोष मिश्र, वीईओ महोली

बीईओ के खिलाफ मोर्चा, जाने क्यो Rating: 4.5 Diposkan Oleh: news