Latest Updates|Recent Posts👇

14 June 2024

आयोग ने खामियों के चलते लौटाया सरकारी विभागों में 12782 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव

 आयोग ने खामियों के चलते लौटाया सरकारी विभागों में 12782 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव


लखनऊ। सरकारी विभागों में 12782 पदों पर भर्ती को लेकर पेंच फंस गया है। विभागों द्वारा भेजे गए आधे-अधूरे 594 प्रस्तावों को उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने वापस कर दिया है। इन प्रस्तावों में कई तरह की खामियां हैं। इसके चलते इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकती है। लोकसेवा आयोग ने भर्ती का प्रस्ताव वापस भेजते हुए इसे दुरुस्त करने को कहा है, जिससे इन पर भर्ती की प्रक्रिया को पूरा किया जा सके।




मानक का नहीं हो रहा पालन कार्मिक विभाग ने सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए ई-अधियाचन पोर्टल लांच किया है। सभी आयोगों को इसके माध्यम से ही प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद भी विभागों द्वारा इसका पूरी तरह से पालन नहीं किया जा रहा है।

मानकों का पालन नहीं कुछ प्रस्तावों में नियमावली का हवाला नहीं दिया गया है, तो कुछ में योग्यता स्पष्ट नहीं है। कुछ प्रस्तावों में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि किस वर्ग के कितने पद हैं। लोकसेवा आयोग द्वारा विभागों को भर्ती प्रस्ताव वापस किए जाने के बाद कार्मिक विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है। कार्मिक विभाग ने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि भर्ती प्रस्ताव आयोगों को भेजने के लिए तय प्रारूप का इस्तेमाल किया जाए।

आयोग ने खामियों के चलते लौटाया सरकारी विभागों में 12782 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव Rating: 4.5 Diposkan Oleh: news