Latest Updates|Recent Posts👇

18 April 2024

भीषण गर्मी के दृष्टिगत विद्यालय संचालन हेतु समय परिवर्तन जायज: सनत कुमार सिंह

 भीषण गर्मी के दृष्टिगत विद्यालय संचालन हेतु समय परिवर्तन जायज: सनत कुमार सिंह

*बेसिक स्कूलों में नित नये प्रयोग अनवरत जारी है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ वाराणसी के वरिष्ठ शिक्षक नेता सनत कुमार सिंह ने बताया कि विगत दिनों जिलाधिकारी के निर्देश पर भीषण गर्मी के चलते जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बेसिक स्कूलों के समय परिवर्तन का आदेश जारी किया गया। कल शिक्षा निदेशक (बेसिक) द्वारा सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी अवकाश तालिका में निर्धारित समय पूर्वाह्न 8:00 बजे से अपराह्न 2:00 तक का हवाला देते हुये उक्तानुसार विद्यालय संचालन किये जाने का निर्देश जारी किया गया है। जो अति विचारणीय है। समाचार पत्रों द्वारा भी हीट बेव को प्रमुखता से उजागर किया गया है उक्त को नजर अंदाज कर दुर्घटनाओं को आमंत्रण दिया जा रहा है। सनत कुमार सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित अवकाश तालिका के प्रस्तर 8 में समय परिवर्तन के सम्बन्ध में ग्रीष्मकाल व शीतकाल में सक्षम प्राधिकारी द्वारा समय परिवर्तन का भी उल्लेख किया गया है जिसे नजर अंदाज किया जा रहा है। संघ की मांग है कि भीषण गर्मी के दृष्टिगत  पूर्वाह्न 7:00 बजे से 11:00 तक विद्यालय संचालन हेतु आदेश जारी किया जाना नितांत आवश्यक है*। @Sanat_Kr_Singh

 https://twitter.com/Sanat_Kr_Singh/status/1780648536448889258?t=Lp9KCvcwyQTpDj6xUlpF3g&s=19


https://twitter.com/Sanat_Kr_Singh/status/1780648967619121528?t=nlYmvD4PAMflIzlceif1Kg&s=19

*भीषण गर्मी के दृष्टिगत विद्यालय संचालन हेतु समय परिवर्तन जायज* ..
 *सनत कुमार सिंह*




 

 

भीषण गर्मी के दृष्टिगत विद्यालय संचालन हेतु समय परिवर्तन जायज: सनत कुमार सिंह Rating: 4.5 Diposkan Oleh: news