महानिदेशक स्कूल शिक्षा से मिला एकजुट का प्रतिनिधि मण्डल , NPS घोटाले की उच्चस्तरीय जाँच की माँग
महानिदेशक स्कूल शिक्षा से मिला एकजुट का प्रतिनिधि मण्डल , #NPS घोटाले की उच्चस्तरीय जाँच की माँग ।
*शिक्षकों/ कर्मचारियों की एनपीएस कटौती की धनराशि को बिना उनकी सहमति से प्राइवेट कंपनियों में निवेश करने सहित अन्य मुद्दों को लेकर आज प्रदेशीय नेतृत्व के निर्देश पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश संरक्षक डॉ हरि प्रकाश यादव के नेतृत्व में शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मण्डल महानिदेशक स्कूल शिक्षा श्री विजय किरण आनंद जी से मिला और मांग की कि कुशीनगर ,कासगंज श्रावस्ती सिद्धार्थ नगर ,प्रयागराज , वाराणसी,इटावा सहित विभिन्न जनपदों में जो इस तरह के प्रकरण प्रकाश में आए हैं उनकी उच्च स्तरीय जांच की जाए क्योंकि इसको लेकर पूरे प्रदेश के कर्मचारियों में आक्रोश के साथ यह भय भी व्याप्त है कि उनकी गाढ़ी कमाई का पैसा ऐसे प्राइवेट कम्पनियों में लगा दिया गया है जिसमे लाभ मिलने की सम्भावनायें न्यून है साथ ही कल शिक्षा निदेशक बेसिक के द्वारा 1 अप्रैल 2005 के पूर्व विज्ञापित परंतु 1 अप्रैल 2005 के बाद कार्यभार ग्रहण करने वाले शिक्षकों के संबंध में मांगी गई सूचना में विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच के लोगों को शामिल करने की भी मांग की गई। शिक्षकों कर्मचारियों के एरियर को ऑनलाइन करने के लिए डी जी साहब को धन्यवाद भी ज्ञापित किया । इस अवसर पर प्रदेश आय व्यय निरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एन पी एस से संबंधित इस तरह के प्रकरण प्रकाश में आने से पुरानी पेंशन की मांग को और भी बल मिल रहा है क्योंकि एन पी एस पूरी तरह शेयर बाजार पर आधारित निवेश है जिसमें पूजी कभी भी डूब सकती है। ज्ञापन में मिथिलेश मौर्य ,मोहम्मद जावेद ,लाल मणि चंद्रशेखर सिंह ,अनुराधा, आशीष गुप्ता सहित अन्य शिक्षक साथी भी उपस्थित रहे।*
✊✊✊✊✊✊✊✊✊✊✊✊
जय युवा - जय एकजुट !
श्रवण कुमार कुशवाहा
प्रदेशीय प्रवक्ता
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ - एकजुट
महानिदेशक स्कूल शिक्षा से मिला एकजुट का प्रतिनिधि मण्डल , #NPS घोटाले की उच्चस्तरीय जाँच की माँग ।
— उoप्रoमाoशिoसंघ (@upmssekjut) November 2, 2023
*शिक्षकों/ कर्मचारियों की एनपीएस कटौती की धनराशि को बिना उनकी सहमति से प्राइवेट कंपनियों में निवेश करने सहित अन्य मुद्दों को लेकर आज प्रदेशीय नेतृत्व के निर्देश पर… pic.twitter.com/ZVwnR6QIZ2

