UPTET NEWS: इस तरीख को हो सकती है UPTET EXAM 2021, जानिए कब तक जारी होंगे नए UPTET ADMIT CARD
उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) यूपी टीईटी 2021 को अब अगले साल की शुरुआत में फिर से आयोजित किया जा सकता है।यह परीक्षा 28 नवंबर को होनी थी, लेकिन इसका पेपर लीक हो जाने के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। UPTET यूपी टीईटी देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक है और इस साल इसके दोनों पेपर को मिलाकर तकरीबन 21 लाख अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेंगे। UPBEB ने UPTET 2021 के लिए अभ्यर्थियों से 7 से 26 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे थे।
अभ्यर्थियों को इस संबंध में जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाईट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
कब तक जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड, जाने
UPBEB अगर UPTET यूपी टीईटी का आयोजन 23 जनवरी को करती है तो इसके एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले यानी 13 या 14 जनवरी तक जारी किए जा सकते हैं। गौरतलब है जब UPTET यूपी टीईटी का आयोजन 28 नवंबर को किया जाना था, तो इसका एडमिट कार्ड 19 नवंबर को जारी कर दिया गया था। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी उसे आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकेंगे।
