Primary ka Master: कल यानि 21 दिसंबर को यूपी के इस जिले के नगर क्षेत्र के बंद रहेंगे स्कूल- कालेज, जानिए क्या है वज़ह
प्रयागराज। मंगलवार को प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के कारण नगर क्षेत्र के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा की ओर से सीबीएसई, सीआईएससीई और यूपी बोर्ड के नगर क्षेत्र के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त व वित्तविहीन स्कूलों के प्राधानाचार्यों को इस संबंध में आदेश जारी किए है।जिन स्कूलों में लाभार्थियों को ठहराया गया है वे वहां की व्यवस्था देखेंगे। इसी क्रम में इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज की प्राचार्य ने 21 से 24 दिसंबर तक प्रस्तावित परिषदीय शिक्षकों के प्रशिक्षण को भी स्थगित कर दिया है।
