कर्मचारियों को नए साल पर बड़ा तोहफा: क्या होता है पे मैट्रिक्स जिससे कर्मचारियों की बढ़ती है सैलरी,न्यू ईयर पर बढ़ेगा महंगाई भत्ता
केन्द्रीय कर्मचारियों को नए साल पर बड़ा तोहफा मिल सकता है। केंद्र सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में इजाफा कर सकती है। लेकिन इससे पहले वह कर्मचारियों का बकाया महंगाई भत्ता (DA) डीए का भुगतान भी कर सकती है।लेकिन आपको यह भी जानना जरुरी है कि आपकी सैलरी Pay Matrix के आधार पर बढ़ती है। पहले कर्मचारियों का स्टेट्स ग्रेड पे के आधार पर निर्धारित होता था। आइए जानते है क्या है Pay Matrix और यह किस तरह आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।
नए साल के दौरान कर्मचारियों के डीए में इस बार बढ़ोतरी हो सकती है। कुछ रिपोर्ट की माने तो सैलरी में 3 फीसद का इजाफा हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो अब कर्मचारियों को 34 फीसद डीए गणना के आधार पर ही सैलरी मिलेगी