Latest Updates|Recent Posts👇

02 October 2021

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने वाले दो शिक्षकों पर कार्रवाई की तलवार लटकी, मानव संपदा पोर्टल पर एक ही नाम से दो-दो इंप्लाई कोड खुले

 फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने वाले दो शिक्षकों पर कार्रवाई की तलवार लटकी, मानव संपदा पोर्टल पर एक ही नाम से दो-दो इंप्लाई कोड खुले

सुल्तानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने वाले दो शिक्षकों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। दोनों शिक्षकों के मानव संपदा पोर्टल पर एक ही नाम से दो-दो इंप्लाई कोड खुले हुए हैं। इसमें से एक शिक्षक का सुल्तानपुर के साथ ही संत कबीरनगर में भी इंप्लाई कोड चल रहा है। दोनों की जांच एसटीएफ लखनऊ की ओर से की जा रही है। शिक्षक भर्तियों में अनियमितता की शिकायत पर मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्पेशल टास्क फोर्स लखनऊ की ओर से की जा रही है। आरोपों की जांच के लिए संबंधित शिक्षकों के दस्तावेज मंगाए गए हैं।
 


फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने वाले दो शिक्षकों पर कार्रवाई की तलवार लटकी, मानव संपदा पोर्टल पर एक ही नाम से दो-दो इंप्लाई कोड खुले Rating: 4.5 Diposkan Oleh: news