सोमवार को डीबीटी के विरोध स्वरूप जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन किया, इस संदर्भ में महानिदेशक के नाम ज्ञापन बीएसए को दिया गया
जिलाध्यक्ष अतुल सारस्वत ने कहा कि जब तक शिक्षा विभाग संसाधन उपलब्ध नहीं कराएगा तब तक डीबीटी के साथ अन्य गैर शैक्षणिक कार्यों का विरोध भी जारी रहेगा। प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेंद्र सारस्वत ने संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। शिक्षक नेता शिवराज सिंह ने कहा कि शिक्षक अभी भी नहीं जागे तो आने वाला समय बहुत कठिन होने वाला है।

