प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका और शिक्षामित्र के बीच में जमकर मारपीट, प्रधानाध्यापिका के पति ने स्कूल आकर शिक्षामित्र के कपड़े फाड़ दिए
महमूदाबाद(सीतापुर)। विकासखंड महमूदाबाद के प्राथमिक विद्यालय, मदारपुर में शुक्रवार को प्रधानाध्यापिका और शिक्षामित्र के बीच में जमकर मारपीट हो गई। मामला इतना अधिक बढ़ कि प्रधानाध्यापिका के पति ने स्कूल आकर शिक्षामित्र के कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद किसी तरह शिक्षामित्र ने अपनी जान बचाई। उच्चाधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद प्रधानाध्यापिका के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

