स्कूल के अंदर हुई मारपीट को लेकर प्रधानाचार्य ने तहरीर दी, हमलावरों पर कार्रवाई न होने तक स्कूल बंद
औरैया कस्बे के मानस इंटर कॉलेज में शुक्रवार को छात्रों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूल के अंदर हुई मारपीट को लेकर प्रधानाचार्य ने दिबियापुर थाने में तहरीर दी है। साथ ही हमलावरों पर कार्रवाई न होने तक स्कूल बंद रखने की बात कही है।

