शिक्षको की अनुपस्थिति पंजिका में दर्ज नहीं की, प्रधानाध्यापक निलंबित
बाराणसी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने शनिवार को चोलापुर ब्लॉक के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। चार शिक्षक व एक परिचारक अनुपस्थित थे। वहीं, प्रधानाध्यापक को नियमों की अनदेखी के लिए निलंबित कर दिया गया है।

