Latest Updates|Recent Posts👇

31 July 2021

UP Board Result 2021: 10वीं और 12वीं के परिणाम आज होगे जारी:- 10th and 12th results will be released today

UP Board Result 2021: 10वीं और 12वीं के परिणाम आज होगे जारी:- 10th and 12th results will be released today

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं के परिणाम के लिए अब इंतजार खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी बोर्ड के रिजल्ट की तारीख का ऐलान शुक्रवार शाम कर दिया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम शनिवार 31 जुलाई को घोषित होगा।

 




ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in पर जाएं।
उस लिंक पर क्लिक करें जहां UP Board UPMSP 10th, 12th Result 2021 लिखा हो।
अपना रोल नंबर या पंजीकरण संख्या दर्ज करें।
UP Board UPMSP 10th, 12th Result 2021 डाउनलोड करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सेव करें।

इन वेबसाइटों के जरिए चेक कर सकेंगे रिजल्ट
upmsp.edu.in
upresults.nic.in
results.gov.in
upmspresults.up.nic.in



ऐसे डाउनलोड करें अपना रोल नंबर : यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि बोर्ड ने विद्यार्थियों के लिए रोल नंबर का लिंक एक्टिवेट कर दिया है। फिलहाल कक्षा 10वीं के रोल नंबर चेक करने का लिंक एक्टिव किया गया है। अभी कक्षा 12वीं के रोल नंबर का लिंक एक्टिव नहीं है। रोल नंबर

डाउनलोड करने के यह तरीका अपनाएं...
सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in पर जाएं।
यहां होम पेज पर 'महत्वपूर्ण सूचना एंव डाउनलोड सेक्शन' पर जाएं।
इसके बाद 'हाई स्कूल परीक्षा वर्ष-2021 के परीक्षार्थियों द्वारा अपना अनुक्रमांक जानने के लिए यहां क्लिक करें' लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डाले और सर्च रोल नंबर पर क्लिक करें।

UP Board Result 2021: 10वीं और 12वीं के परिणाम आज होगे जारी:- 10th and 12th results will be released today Rating: 4.5 Diposkan Oleh: news