Latest Updates|Recent Posts👇

24 November 2020

Primary Ka Master: प्रश्नोत्तरी:- 📕 📗 📘आधारशिला, ध्यानाकर्षण, शिक्षण संग्रह, इन सब प्रश्नो को जरूर पढ़े बहुत काम की है।

 Primary Ka Master: प्रश्नोत्तरी:- 📕 📗 📘आधारशिला, ध्यानाकर्षण, शिक्षण संग्रह, इन सब प्रश्नो को जरूर पढ़े बहुत काम की है।


प्रश्नोत्तरी
📕 📗 📘
आधारशिला, ध्यानाकर्षण, शिक्षण संग्रह



1. प्रेरणा लक्ष्य कितने और किन विषयों पर हैं?👇

प्रेरणा लक्ष्य 10 हैं तथा ये भाषा (हिंदी- 5) एवं 5 गणित के लिए हैं।

2. कक्षा एक के लिए भाषा एवं गणित के प्रेरणा लक्ष्य क्या-क्या हैं?👇

कक्षा एक के लिए भाषा का प्रेरणा लक्ष्य-
▪️ बच्चे निर्धारित सूची से 5 शब्द सही से पहचान लें
तथा गणित का प्रेरणा लक्ष्य- ▪️बच्चे निर्धारित सूची से 5 अंक सही से पहचान ले।

3. कक्षा 2 के लिए भाषा एवं गणित के प्रेरणा लक्ष्य क्या-क्या हैं?👇

कक्षा 2 के लिए भाषा का प्रेरणा लक्ष्य- बच्चे दिए गए अनुच्छेद को 20 शब्द प्रति मिनट के प्रवाह से पढ़ लें तथा गणित का प्रेरणा लक्ष्य बच्चे बिना हासिल वाले जोड़ एवं घटाने के (एक अंकीय) 75% प्रश्नों को सही हल कर पाए।

4.प्रेरणा लक्ष्य किस/ किन कक्षाओं के लिए निर्धारित हैं?👇

प्रेरणा लक्ष्य कक्षा 1 से 5 अर्थात प्राथमिक कक्षाओं के लिए निर्धारित हैं ।

5.ध्यानाकर्षण पुस्तिकाओं का विकास इन कक्षाओं के लिए किया गया है?👇

ध्यानाकर्षण पुस्तिकाओं का विकास कक्षा 4 से कक्षा 8 के लिए किया गया है।

 

6.दीक्षा एप अब तक शिक्षकों के कितने औपचारिक प्रशिक्षण पूर्ण हो चुके हैं एवं उनके नाम क्या क्या है?👇

दीक्षा एप पर अब तक दो प्रशिक्षण औपचारिक रूप से पूर्ण हो चुके हैं। जिनके नाम मुख्यतः हैं-
▪️उपचारात्मक प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश
▪️बच्चों का पढ़ने से परिचय उत्तर प्रदेश
◆गणित में आकलन उत्तर प्रदेश

7. शिक्षकों के लिए कितनी हस्त पुस्तिकाएं विकसित की गई है? उनके नाम क्या है?👇

 शिक्षकों के लिए तीन हस्त पुस्तिकाएं विकसित की गई है- आधारशिला(Foundation Learning), ध्यानाकर्षण(Remedial Teaching) तथा शिक्षण संग्रह(Compendium)

 

8.कक्षा 3 के लिए भाषा एवं गणित के प्रेरणा लक्ष्य क्या क्या है?👇

कक्षा 3 के लिए भाषा का प्रेरणा लक्ष्य-
▪️ बच्चे दिए गए अनुच्छेद को 30 शब्द प्रति मिनट के प्रवाह से पढ़ ले।
तथा गणित का प्रेरणा लक्ष्य- ▪️बच्चे जोड़ एवं घटाने के हासिल वाले प्रश्नों को अर्थात हासिल के साथ जोड़ एवं घटाने के 75 प्रतिशत प्रश्नों को सही सही हल कर लेते हो।

10. क्या रीडर अलॉन्ग ऐप का पार्टनर कोड सभी ब्लॉकों के लिए एक ही है? 👇
नहीं, सभी ब्लॉकों के लिए रीड अलोंग एप का पार्टनर कोड अलग-अलग है।

11. आधारशिला पुस्तिकाओं का निर्माण/ विकास किन कक्षाओं के लिए किया गया है?👇

 

 आधारशिला पुस्तिकाओं को कक्षा 1,2 तथा 3 के लिए विकसित किया गया है।

 

12. हमें अपने प्रदेश को प्रेरक प्रदेश कब तक बना देना है?👇

 मार्च 2022 तक हमें अपने प्रदेश को प्रेरक प्रदेश बना देना है।

13. गुणा के 75% प्रश्नों को सही सही हल कर लेता हो,यह  लक्ष्य किस कक्षा और किस विषय का है?👇

 यह लक्ष्य कक्षा 4 के गणित विषय का है।

 14.शिक्षण संग्रह की उपयोगिता किसके लिए है? शिक्षकों के लिए अथवा बच्चों के लिए?👇

 शिक्षण संग्रह शिक्षकों के लिए उपयोगी है।

15. 'बड़े अनुच्छेदों को पढ़कर 75% प्रश्नों को सही हल कर पाते हैं', यह लक्ष्य किस कक्षा और किस विषय से जुड़ा है?👇

 यह लक्ष्य कक्षा 5 के हिंदी विषय से जुड़ा है।

16.कक्षा 5 का गणित का प्रेरणा लक्ष्य क्या है?👇

 बच्चे भाग के 75% प्रश्नों को सही सही हल कर पाते हो।

17. गतिविधि आधारित शिक्षण क्यों आवश्यक है?👇

, कक्षा प्रक्रिया को सुगम एवं रुचिकर बनाने के लिए साथ ही छात्रों की प्रतिभागिता बढ़ाने के लिए गतिविधि आधारित शिक्षा की आवश्यकता है।

18. ELPS का फुल फॉर्म क्या है?👇

E- Experience
L- Language
P- Piciture
S- Symbol

19.कक्षा 4 का हिंदी भाषा का लक्ष्य क्या है?👇

 बच्चे छोटे अनुच्छेदों को पढ़कर 75% प्रश्नों को सही सही हल कर लेते हो।


21. मिशन प्रेरणा के लोगों में कितने रंग हैं?👇

 मिशन प्रेरणा के लोगों में तीन रंग है- पीला,हरा एवं नीला।

22. ERAC का फुल फॉर्म क्या है?👇

E- Experience
R- Reflection
A- Application
C- Consolidation

23. 'मिशन प्रेरणा' का शुभारंभ कब किया गया?👇

 4 सितंबर, 2019 को शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर मिशन प्रेरणा का शुभारंभ किया गया।

24. राज्य के प्रेरक बनने में ब्लॉक से राज्य तक का क्या क्रम होगा?👇

 प्रेरक ब्लॉक, प्रेरक जनपद, प्रेरक मंडल तथा अंत में प्रेरक प्रदेश।

 25. हर कक्षा के लिए कितने लर्निंग आउटकम है?👇

 कक्षा 1 से 3 तक 14 तथा कक्षा 4 से 5 तक 16 लर्निंग आउटकम है।

 26. प्रेरणा तालिका शिक्षकों द्वारा प्रत्येक छात्र के लिए कब भरी जाएगी?👇

 प्रत्येक छात्र के लिए प्रेरणा तालिका त्रैमासिक रूप से भरी जाएगी।

27. BALA का क्या अर्थ है?👇

Building as Learning Aid.

28. ध्यानाकर्षण के लिए प्रतिदिन कितना समय निर्धारित है?👇

 ध्यानाकर्षण के लिए प्रतिदिन प्रथम कालांश (40 मिनट) निर्धारित है।

 29.Expected Outcome और Actual Outcome के अंतर को क्या कहते हैं?👇

 लर्निंग गैप (EO - AO = LG)

30. गणित की मौलिक संक्रियाएं क्या-क्या है?👇

 जोड़ना, घटाना, गुणा एवं भाग ये 4 मौलिक संक्रियाएं हैं।



31.गतिविधियां कितने प्रकार की होती हैं?👇

 गतिविधियां चार प्रकार की होती है-  मौखिक, लिखित, सामग्री आधारित(TLM Based) एवं ICT गतिविधियां।

 32.लाइब्रेरी खिड़की क्या है?👇

 लाइब्रेरी खिड़की बेसिक शिक्षा विभाग की इ-मैगज़ीन है, जिसे टाटा ट्रस्ट फाउंडेशन से लांच किया गया है।

33. लर्निंग आउटकम के कितने स्तर है व क्या-क्या है?👇

 लर्निंग आउटकम के तीन स्तर है-  केंद्रिक अथवा फोकल आउटकम, नेस्टेड आउटकम व उप आउटकम।

 34. 'लर्निंग गैप' को कम करने से संबंधित जानकारी तथा योजना/रणनीति किस हस्तपुस्तिका में है?👇

यह जानकारी ध्यानाकर्षण हस्तपुस्तिका में दी गई है।

 35.प्रेरणा तालिका को प्रमाणित कौन करेगा?👇

 संबंधित विद्यालय का प्रधानाध्यापक प्रेरणा तालिका को प्रमाणित करेगा/ करेगी।

36. मिशन प्रेरणा के अंतर्गत विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली रीडिंग बुक्स कितनी है? और उनके नाम क्या है?👇

 'मिशन प्रेरणा' के अंतर्गत विभाग द्वारा तीन किताबें सहज-1, सहज-2, सहज-3 क्रमशः कक्षा 1,2 तथा 3 के लिए प्रदान की गई है।

 37.'शिक्षण योजना' एवं 'शिक्षक डायरी' का उल्लेख किस हस्तपुस्तिका में है?👇

 'शिक्षक संग्रह' में है।

38.भाषा  की 4 प्रमुख दक्षताए क्या है?👇

 भाषा की चार प्रमुख दक्षताएं निम्नलिखित है- सुनना, बोलना, पढ़ना तथा लिखना।



39. कक्षा 2, 3, 4 और 5 के गणित के प्रेरणा लक्ष्य में निहित 75% प्रश्नों का क्या आशय है?👇

75% प्रश्नों का आशय है तीन चौथाई अर्थात दिए गए 4 सवालों में से कम से कम से कम 3 सवालों का सही हल कर पाते है।


Primary Ka Master: प्रश्नोत्तरी:- 📕 📗 📘आधारशिला, ध्यानाकर्षण, शिक्षण संग्रह, इन सब प्रश्नो को जरूर पढ़े बहुत काम की है। Rating: 4.5 Diposkan Oleh: news