Latest Updates|Recent Posts👇

29 November 2020

मिशन प्रेरणा, प्रेरणा लक्ष्य व अन्य सामान्य जानकारी जो शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण है, जाने इस पोस्ट के माध्यम से

मिशन प्रेरणा, प्रेरणा लक्ष्य व अन्य सामान्य जानकारी जो  शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण है, जाने इस पोस्ट के माध्यम से


1-मिशन प्रेरणा की शुरुआत कब की गई थी?
उत्तर:- 4 सितंबर 2019 को घोषणा हुई और 5 सितंबर 2019 को लागू कर दिया गया।
2-प्रेरणा लक्ष्य को कब तक हासिल करना है?
उत्तर:- 31 मार्च 2022 तक
3-प्रेरणा लक्ष्य किन विषयों के लिए तैयार किए गये है?
उत्तर:- भाषा और गणित
4-कोई भी विद्यालय प्रेरक विद्यालय कब कहलाएगा?
उत्तर:- जब सभी छात्र प्रेरणा लक्ष्य को हासिल कर लेंगे
5:-प्रेरणा सूची में कक्षा- 1,2,3 के लिए कितने लर्निग आउटकम (दक्षताएं) दिए गए हैं?
उत्तर:- 14 दक्षताएं
6-प्रेरणा सूची मे कक्षा-4,5 के लिए कितने लर्निंग आउटकम दिए गए हैं?
उत्तर:- 16 दक्षताएं
7-प्रेरणा तालिका शिक्षकों द्वारा प्रत्येक कितने माह बाद भरी जाएगी?
उत्तर:- 3 माह
8-स्वतंत्र संस्था द्वारा प्रेरक ब्लॉक हेतु ब्लॉक के कितने स्कूलों का चयन किया जाएगा?
उत्तर:- 20 स्कूल
9-आरम्भिक स्तर पर भाषा सीखने का क्रम क्या है?
उत्तर:- सुबोपलि-सुनना, बोलना,पढ़ना, लिखना
10-गणित सीखने-सिखाने का क्रम क्या है?
उत्तर:- अनुभव, भाषा, चित्र, संकेत
11-सीखने की प्रक्रिया किस चरण से होकर गुजरती है?
उत्तर;- अनुभव, चिंतन, अनुप्रयोग, समेकन
12-वर्तमान शैक्षिक सत्र 2020-21 मे ध्यानाकर्षण शिविर किन-2 कक्षाओं के लिए संचालित है?
उत्तर:- कक्षा-4 से 8 तक
13-फांउडेशन लर्निंग (आधार शिला) शिविर में कौन-कौन सी कक्षाएं शामिल है?
उत्तर:- कक्षा-1,2
14-समावेशी शिक्षा मे कौन-कौन बच्चें शामिल हो सकते है?
उत्तर:- दिव्यांग, सामान्य एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चें
15-शिक्षकों के लिए कितनी हस्त पुस्तिकाएं विकसित की गई हैं?
उत्तर:- 3 हस्त पुस्तकें
16-शिक्षकों के हस्त पुस्तिकाओं के नाम क्या है?
उत्तर:- आधार शिला, ध्यानाकर्षण, शिक्षक संग्रह
17-कक्षा-3 के लिए भाषा का प्रेरणा लक्ष्य क्या है?
उत्तर:- 30 शब्द प्रति मिनट
18:-भाग के 75℅ सवाल हल कर लेना किस कक्षा के लिए प्रेरणा लक्ष्य है?
उत्तर:- कक्षा-5 के लिए
19:-गुणा के 75℅ सवाल हल कर लेना किस कक्षा के लिए प्रेरणा लक्ष्य है?
उत्तर:- कक्षा-4 के लिए
20:-आधार शिला माड्यूल का विकास किन कक्षाओं के लिए किया गया है?
उत्तर:- कक्षा-1,2,3
21-गणित की मौलिक संक्रियाएं कौन -कौन सी है?
उत्तर:- जोड़,घटाना, गुणा, भाग
22-गतिविधियां कितने प्रकार की होती हैं?
उत्तर:- 4-मौखिक, लिखित, सामग्री आधारित, आईसीटी आधारित
23:-आपने दीक्षा एप पर ट्रेनिंग ली है, दीक्षा का फूल फार्म क्या है?
उत्तर:- डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर नॉलेज शेयरिंग
24:- ध्यानाकर्षण के लिए प्रतिदिन कितना समय निर्धारित है?
उत्तर:- प्रतिदिन प्रथम कलांश 40 मिनट
25:-शिक्षक डायरी एवं शिक्षक योजना का उल्लेख किस मॉड्यूल मे किया गया है?
उत्तर:- शिक्षक संग्रह में
26:-कक्षा-1 के लक्ष्य प्राप्ति हेतु आकलन किस प्रकार किया जाना है?
उत्तर:- मौखिक
27-प्रेरणा मिशन का लक्ष्य कितने कक्षाओं हेतु दिया गया है?
उत्तर:- कक्षा-1 से 5 तक
28-कक्षा-2 के लिए प्रेरणा लक्ष्य कितने शब्द प्रति मिनट है?
उत्तर:- 20 शब्द प्रति मिनट
29-प्रेरक विद्यालय घोषित होने के लिए कब तक का लक्ष्य निर्धारित है?
उत्तर:- जनवरी 2021तक
30-मिशन प्रेरणा हेतु कितने विषयों का चयन किया गया है?
उत्तर:- 2-भाषा, गणित
31-मिशन प्रेरणा के लक्ष्य कितने भाषाओं में प्राप्त किया जाता हैं?
उत्तर:- 1-हिंदी
32-ELPS का फूल फार्म क्या है?
उत्तर:- Experience-अनुभव, Language-भाषा, Picture-चित्र, Symbol-संकेत
33-ERAC का फूल फार्म क्या है?
उत्तर:- Experience-अनुभव, Reflection- चिंतन, Application-अनुप्रयोग, Consolidation-समेकन
34-BALA क्या है?
उत्तर:- भवन अधिगम सहायक के रुप में (Building As Learning Aid)
35-EO-AO=LG क्या है?
उत्तर:- Expected Outcome-Actual Outcome=Learning Gap
36-लर्निंग गैप से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:- Expected Outcome और Actual Outcome के अन्तर को लर्निंग गैप कहते है।
37-DIKSHA का फूल फार्म क्या है?
उत्तर:- Digital Infrastructure for Knowledge Sharing
38-LSRW का पूरा नाम क्या है?
उत्तर:- Listening Speaking Reading & Writing
39-शिक्षण तकनीकों की संख्या कितनी है?
उत्तर:- 18
40-ई-पाठशाला का फेज टू कब प्रारम्भ हुआ?
उत्तर:- 21 सितंबर 2020
41-एक शिक्षक के लिए स्वमार्गदर्शिका कौन सी पुस्तक होती है?
उत्तर:- शिक्षक डायरी
42-एन ए एस का पूरा नाम क्या है?
उत्तर:- नेशनल अचीवमेंट सर्वे
43-गतिविधियां कितने प्रकार की होती है?
उत्तर:- 4
44-प्रेरणा सूची में दी गई दक्षताओं मे किन किन कक्षाओं की दक्षताओं की संख्या समान होती है?
उत्तर:- कक्षा-1,2,3 =14 दक्षताएं
कक्षा-4,5 =16 दक्षताएं
45-"एक अध्यापक का सफरनामा" के लेखक कौन है?
उत्तर:- रामजी दुबे (शिक्षक संग्रह में)
46-एकीकरण के सिद्धांत पर कौन सी शिक्षा आधारित है?
उत्तर:- समावेशी शिक्षा
47-प्रेरक विकास खण्ड घोषित होने की निर्धारित तिथि क्या है?
उत्तर:- 26 जनवरी 2021
48-कितनी कक्षाओं के लक्ष्य प्राप्ति हेतु तीन चौथाई(75%) प्रश्नों को हल किया जाना अनिवार्य है?
उत्तर:- 4-कक्षाएं (2,3,4,5)
49-बिना हासिल के 75 % प्र श्न हल करने का लक्ष्य किस कक्षा के लिए निर्धारित है?
उत्तर:- कक्षा-2/हासिल वाले कक्षा-3
50-मिशन प्रेरणा किस शिक्षा पर आधारित हैं?
उत्तर:- बुनियादी शिक्षा
51-मिशन प्रेरणा का शुभारंभ किसके द्वारा किया गया?
उत्तर:- श्री आदित्य नाथ योगी
52-प्रेरणा  तालिका में एक साथ कितने बच्चों के नाम अंकित किए जा सकते हैं?
उत्तर:- 30
53-प्रेरणा तालिका को किसके द्वारा प्रमाणित किया जाएगा?
उत्तर:- प्रधानाध्यापक/ई. प्रधानाध्यापक के द्वारा
54:-ध्यानाकर्षण मॉड्यूल मे कितनी शिक्षण तकनीकियां है?
उत्तर:- 18
55-शिक्षण संग्रह मे प्रभावी शिक्षण हेतु कितने तरीक़े बताएं गये है?
उत्तर:- 26
56-शिक्षण योजना किसे कहते हैं?
उत्तर:- सीखने-सिखाने की क्रमबद्ध प्रक्रिया को
57-शिक्षण संग्रह को कितने भागों में बांटा गया है?
उत्तर:- 6
58-आकलन के मुख्य रूप से कितने तरीक़े होते है?
उत्तर:- 2-मौखिक, लिखित
59-ध्यानाकर्षण मॉड्यूल मे अन्तिम तकनीकी कौन सी है?
उत्तर:- प्रोजेक्ट कार्य
60-बेसिक शिक्षा विभाग में "शारदा" किससे सम्बंधित है?
उत्तर:- ड्राप आउट बच्चों से
61-ध्यानाकर्षण का प्रथम चरण कौन सा है?
उत्तर:- आरम्भिक परीक्षण
62-आरम्भिक परीक्षण में कुल कितने प्रश्न होगे?
उत्तर:- प्राथमिक स्तर-15 & उ.प्रा. स्तर-25
63-वर्तमान शैक्षिक सत्र 2020-21 मे ध्यानाकर्षण कितने दिनों तक चलेगा?
उत्तर:- पूरे सत्र
64-आपकी शिक्षक डायरी में कितने भाग है?
उत्तर:- 5
65-आप अपनी व्यावसायिक दक्षता का विकास किस प्रकार से कर पाएंगे?
उत्तर:- अपनी ताकतों एवं कमजोरियों को सूचीबद्ध करके


मिशन प्रेरणा, प्रेरणा लक्ष्य व अन्य सामान्य जानकारी जो शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण है, जाने इस पोस्ट के माध्यम से Rating: 4.5 Diposkan Oleh: news