राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) हेतु की तिथि जल्द की जाएगी घोषणा- निशंक
मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि नेट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। दरअसल, लॉकडाउन के चलते इसमें विलंब हो चुका है। वेबिनार के जरिए शिक्षकों को संबोधित करते हुए निशंक ने गुरुवार को यह बात कही।
शिक्षकों से संवाद के दौरान उन्होंने ‘आचार्य देवो भवः’ का संदेश दिया और लॉकडाउन के इस मुश्किल समय में देश सेवा करने और लोगों को जागरूक करने के लिए सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। वेबिनार से बड़ी संख्या में अध्यापक जुड़े और केंद्रीय मंत्री से सवाल भी पूछे।
केंद्रीय मंत्री ने इस वेबिनार के दौरान दो बड़ी घोषणाएं भी कीं।