Latest Updates|Recent Posts👇

02 March 2020

UPTET 2019 विवादित प्रश्नों पर सुनवाई 4 March को

UPTET 2019 विवादित प्रश्नों पर सुनवाई 4 March को 


  UPTET 2019 विवादित प्रश्नों पर सुनवाई 4 मार्च को   - Bunty Pandey✍️✍️
 जय हिन्द साथियो , जय श्री राम, बंदेमातरम, भारत माता की जय, 
सबसे पहले आप सभी को आने वाले रंगों के त्यौहार होली की अग्रिम शुभकामनाएं।  मैं बंटी पाण्डेय आप सभी लोगो को अवगत कराना चाहता हूँ, 10 विवादित प्रश्नों को लेकर केस no 3659/2020 जो शैलेश कुमार & नायाब रिज़वी & others के नाम से है जिसकी सुनवाई 4 मार्च को कोर्ट नम्बर 20 में daily cause list में क्रम संख्या 8 पर जस्टिस विवेक चौधरी जी की बेंच पर होगी। pnp की तरफ से सरकारी वकील को पूरी तैयारी के  साथ बुलाया गया है। विगत 19 फरवरी की सुनवाई में अपने बचाव के लिए 2 दिन का समय मांगा था नही तो उसी दिन रिजल्ट मिल जाता। देखते है कब तक बचाव करते है। सबकी उम्मीद टिकी हुई है न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है। हम लोगो के अधिवक्ता गणेश नाथ मिश्र जी का जलबा कोर्ट में शत प्रतिशत देखने को मिलेगा। 4 मार्च का दिन बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है। रंगों के त्यौहार होली से पहले उम्मीद है सकारात्मक परिणाम देखने को मिले। आपको बताना चाहूंगा जज साहब 2 अंक कॉमन देने की चर्चा कर चुके है। जिसके दो विकल्प pnp ने सही माने है। वो ये प्रश्न है।

1- अशनि शब्द है?
नपुंसक लिंग स्त्रीलिंग पुल्लिंग उपयुक्त सभी

 2- भारत मे थारू जनजाति कहाँ निवास करती है?
 उत्तराखंड उत्तरप्रदेश के तराई क्षेत्र में थार मरुस्थल में झारखंड में ।।  इन दो प्रश्न पर कॉमन नंबर शत प्रतिशत मिलेगा।  
बाकी इन प्रश्नों में देखिए pnp द्वारा कितने प्रश्न स्वीकार किये जाते है । वैसे 1 या 2 प्रश्न इनमे से उन्हें मानना पड़ेगा जिसका सबको कॉमन नंबर मिलने की उम्मीद रहेगी । वो ये प्रश्न हैं।👇


  3-निम्नलिखित में कौन सा पुल्लिंग है? कढ़ी चील संतान सरसों 

 4-स्वतंत्र रूप से भूमि में रहने वाला अवायवीय जीवाणु जिसमें नाइट्रोजन स्थिरीकरण की क्षमता होती है,वह है?  क्लस्टरीडियाम राइजोबियम एजोटोबैक्टर विब्रियो   
बाकी इन प्रश्नो पर संसय बना हुआ है देखिये कितने स्वीकार करते है
 👇👇 

 5-अनुच्छेद 356 का प्रथम प्रयोग कब और कहाँ हुआ था?  जम्मू और कश्मीर 1956 केरल 1959 बिहार 1958 मध्य प्रदेश 1957   6- निम्न लिखित मे से किस प्रदेश में रेडियर पाया जाता है ? मानसून गर्म मरुस्थल टुंड्रा प्रदेश टैगा  7- सुमेल कीजिये। राष्ट्र भाषा प्रचार समिति 1936 है जबकि प्रश्न में है ही नही 
संपर्क सूत्र-9716835455 मित्रो मैं Bunty Pandey आपको बता दें मेरी पूरी कोशिश रहेगी बाकी जो ग़लत प्रश्न है जिनके साक्ष्य हमारे पास मौजूद हैं, एवम कोर्ट में स्वीकारा भी गया है।उनमे ज्यादा से ज्यादा नंबर दिलवाने का प्रयास किया जाएगा जिसके साक्ष्य हम लोगो ने मान्यता प्राप्त किताबो से लगाये है उसे कोर्ट ने स्वीकार भी कर लिया है।

 बड़ा सवाल याची को लेकर है याची बने या न बने । जज साहब के फाइनल जजमेंट के बाद ही पता चलेगा।ज्यादा उम्मीद याची लाभ मिलने की हो गयी है।आपको बता दूं टेट 2019 में  मेरी पूरी कोशिश यही रहेगी मित्रों होली तक आप सभी लोगों को सकारात्मक परिणाम देखने को मिले।जिससे मैं अपने सभी भाइयो एवम बहनो को जीत दिला सकूँ। आप सभी को रंगों के त्यौहार होली की अग्रिम शुभकामनाएं।  #आपके_संघर्ष_का_साथी   Bunty Pandey ✍️✍️✍️ 

UPTET 2019 विवादित प्रश्नों पर सुनवाई 4 March को Rating: 4.5 Diposkan Oleh: news