टेट की अनिवार्यता से क्षुब्ध शिक्षकों ने काली पट्टी बांध करके जताया विरोध...
सनत कुमार सिंह
शिक्षक विरोधी टेट की अनिवार्यता को लेकर #JusticeForTeachers हैशटैग ट्रेंड नम्बर एक पर करने के बाद 23 फरवरी को कैलाशनाथ यादव,विनोद उपाध्याय,अमृता सिंह,ज्योति प्रकाश, सनत कुमार, रविंद्र यादव आदि के नेतृत्व में सभी बेसिक शिक्षकों द्वारा अपने विद्यालय में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया गया। TFI के बैनर तले सभी संगठनों के संयुक्त सहयोग से 24 एवं 25 फरवरी को राष्ट्र निर्माता शिक्षक काली पट्टी बांध कर कार्य करेंगे। सरकार के जरिए शिक्षकों की मांग को स्वीकार नहीं किया गया तो 26 फरवरी को वाराणसी के शिक्षकों द्वारा सड़क पर उतर कर विशाल प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंप जायेगा।
टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा संघ व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, महिला शिक्षक संघ व राष्ट्रीय शैक्षिक संघ द्वारा संयुक्त रूप से टेट की अनिवार्यता को समाप्त करने की लड़ाई लड़ी जा रही है।
➡️टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया
शाखा जनपद वाराणसी।
।

















