Latest Updates|Recent Posts👇

11 February 2026

सनत कुमार सिंह: पुतला लेकर पुतला दहन हेतु ज्यों ही सनत कुमार सिंह आगे बढ़े पुलिस प्रशासन प्रशासन द्वारा छीना झपटी कर पुतला दहन करने से रोक दिया गया

 सनत कुमार सिंह: पुतला लेकर पुतला दहन हेतु ज्यों ही सनत कुमार सिंह आगे बढ़े पुलिस प्रशासन प्रशासन द्वारा छीना झपटी कर पुतला दहन करने से रोक दिया गया


*TFI JINDABAD* .

 *UPPSS JINDABAD* 

   *DR DC SHARMA JINDABAD* 

*#NoTetBeforeRteAct : सनत कुमार सिंह*

*पुतला लेकर पुतला दहन हेतु ज्यों ही सनत कुमार सिंह आगे बढ़े पुलिस प्रशासन प्रशासन द्वारा छीना झपटी कर पुतला दहन करने से रोक दिया गया*

वाराणसी। *आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी जिला संयोजक कैलाश नाथ यादव की अगुवाई में शास्त्री घाट वरुणापुल वाराणसी पर एकजुट होकर माननीय केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जी द्वारा सभी पूर्व में नियुक्त शिक्षकों को TET की अनिवार्यता से बाध्य किए जाने संबंधी सदन में दिए गए बयान को लेकर उनके पुतला दहन का प्रयास किया गया। भारी संख्या में शिक्षकों को शास्त्री घाट के मुख्य द्वार पर भी रोक दिया गया कुछ शिक्षकों द्वारा किसी तरह से अंदर पहुंचकर जब प्रयास किया गया तो पुलिस प्रशासन द्वारा छीना झपटी करके पुतला छीन लिया गया जिससे शिक्षक काफी आहत व स्तब्ध है।शिक्षकों की मांग है कि TET लागू होने से पूर्व के शिक्षकों को TET की अनिवार्यता से मुक्त रखा जाना ही न्याय संगत है। अब शिक्षकों ने कमर कस ली है अगर केंद्र सरकार द्वारा उचित पहल नहीं किया गया तो शिक्षक आगे रणनीति तैयार कर बहुत बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संयोजक कैलाश नाथ यादव सहित पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह,सनत कुमार सिंह,संजय सिंह,वीरेंद्र सिंह,राजेश सिंह,जितेंद्र पांडेय, अजय तिवारी,रमाशंकर यादव, मनोज सिंह,राजेंद्र राय, राजेश श्रीवास्तव,विवेकानंद सिंह,मोहन आदि शामिल रहे*।











सनत कुमार सिंह: पुतला लेकर पुतला दहन हेतु ज्यों ही सनत कुमार सिंह आगे बढ़े पुलिस प्रशासन प्रशासन द्वारा छीना झपटी कर पुतला दहन करने से रोक दिया गया Rating: 4.5 Diposkan Oleh: news