Latest Updates|Recent Posts👇

08 September 2025

*सेवा शर्तों के विपरीत Tet की अनिवार्यता स्वीकार नहीं : सनत कुमार सिंह*

 *सेवा शर्तों के विपरीत Tet की अनिवार्यता स्वीकार नहीं : सनत कुमार सिंह*

वाराणसी। *उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ वाराणसी के शिक्षक नेता सनत कुमार सिंह बताया कि Tet लागू होने से पूर्व के नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों पर भी Tet की अनिवार्यता लागू किए जाने से शिक्षकों ने काफी नाराजगी जताई है। संघ के प्रदेश सदस्य डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा जी के नेतृत्व में प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा भारत सरकार के मा0 मंत्री गण से मुलाकात कर उक्त विषमता को दूर करने के लिए अनुरोध किया जायेगा।पूर्व के शिक्षकों को Tet की बाध्यता के विरोध में 16 सितम्बर को अपराह्न 03:00 बजे जिलाधिकारी के यहां धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जायेगा। सनत कुमार सिंह ने बताया कि 01 सितम्बर को मा0 उच्चतम न्यायालय द्वारा जो निर्णय दिया गया है कि जिनकी सेवा पाॅंच वर्ष शेष है उन्हें Tet की बाध्यता से मुक्त रखा जायेगा परन्तु जिनकी सेवा पाॅंच वर्ष से अधिक है उन्हें दो वर्ष में Tet पास करना होगा नहीं तो अब से दो वर्ष बाद सेवा निवृत्त कर दिया जायेगा,उक्त निर्णय काफी भेदभावी है जो पुनर्विचार किये जाने योग्य है। जब भी किसी की नियुक्ति होती है तो तत्समय निर्धारित सेवा शर्तें ही सम्पूर्ण सेवाकाल तक लागू रहती है। सनत कुमार सिंह ने शिक्षकों से अपील की है सभी धैर्य पूर्वक धरना प्रदर्शन में शामिल हो निश्चित रूप से सरकार द्वारा शिक्षकों के हित में Tet की बाध्यता को समाप्त करना होगा*।

*Sanatkumarsinghuppss*



*सेवा शर्तों के विपरीत Tet की अनिवार्यता स्वीकार नहीं : सनत कुमार सिंह* Rating: 4.5 Diposkan Oleh: news