Latest Updates|Recent Posts👇

27 February 2025

MDM: भोजन नहीं बनवाने पर दो प्रधानाध्यापक निलंबित

 MDM: भोजन नहीं बनवाने पर दो प्रधानाध्यापक निलंबित


महराजगंज, परिषदीय विद्यालय पर एमएडीएम के तहत बच्चों को एमडीएम का दोपहर का भोजन नहीं बनवाने व अनियमितता करने पर बीएसए प्रदीप कुमार शर्मा ने परतावल ब्लाक के दो प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया है। साथ ही प्रधान के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को पत्र भेजा है।

खंड शिक्षा अधिकारी परतावल ने कम्पोजिट विद्यालय बभनौली की जांच की। इस दौरान एमडीएम का सब्जी चावल बन रहा था। बच्चों को फल व केला वितरण की व्यवस्था की गई थी। कुल नामांकित 74 बच्चों के सापेक्ष 55 उपस्थित रहे। जांच में पाया कि 22 फरवरी को एमडीएम नहीं बनाए जाने के बाद भी प्रधानाध्यापक राजकुमार सिंह ने प्रधान के दबाव में आकर बच्चों की उपस्थित 70 एमडीएम में दर्ज कर दिया। जबकि प्रधान के पास पर्याप्त खाद्यान्न स्टाक में मौजूद है।




खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक राजकुमार सिंह को निलंबित कर दिया। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने परतावल ब्लाक के ही प्राथमिक विद्यालय डॉ टोला का निरीक्षण किया। इसमें पाया कि 22 फरवरी को यहां भी भोजन नहीं बना था। लेकिन प्रधान के दबाव में आकर प्रधानाध्यापक वीरेन्द्र सिंह यादव ने 22 फरवरी को बच्चों की एमडीएम में उपस्थित दिखा दिया।

प्रधान द्वारा खाद्यान्न नहीं देने पर प्रधानाध्यापक द्वारा अपने स्तर से एमडीएम बनाया जा रहा है। इस पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह को भी निलंबित कर दिया है। इस मामले में प्रधान के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को पत्र लिखा है।


MDM: भोजन नहीं बनवाने पर दो प्रधानाध्यापक निलंबित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: news