Latest Updates|Recent Posts👇

23 January 2025

UP के कई इलाकों में आज बारिश के आसार, घना कोहरा छाने का अलर्ट

यूपी में ठंड और कोहरा का सिलसिला जारी है। ठंड से निजात अभी नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो आज 23 दिसंबर को पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। दोनों ही हिस्सों में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। कल शाम से ही मैदानों में उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाओं की दस्तक होने के आसार हैं। बर्फीली हवाओं का यह दौर उत्तर भारत के मैदानों में 30 जनवरी तक जारी रह सकता है।

पूर्वी यूपी में रात के तापमान में तीन डिग्री का हुआ इजाफा

पूर्वी यूपी में कोहरे के घने बादल छाए हुए हैं। बुधवार की सुबह विजिबिलिटी महज 50 मीटर रही। तड़के से लेकर सुबह नौ बजे तक कोहरे की फुहारों से महानगर की सड़कें और गलियां भींगी रहीं। बीते 24 घंटे में रात के तापमान में करीब तीन डिग्री का इजाफा हुआ। बुधवार को न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

मेरठ सहित वेस्ट यूपी के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज मेरठ सहित वेस्ट यूपी के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। कल यानी 24 जनवरी को सुबह के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है, लेकिन यह अधिक समय तक नहीं टिकेगा और धूप निकलेगी। कल शाम से ही मैदानों में उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाओं की दस्तक होने के आसार हैं। बर्फीली हवाओं का यह दौर उत्तर भारत के मैदानों में 30 जनवरी तक जारी रह सकता है। 31 जनवरी, एक और दो फरवरी को मौसम में फिर से बदलाव संभव है।

तीन दिन तक राहत के आसार नहीं

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बीच दिन और रात के तापमान में करीब 4.5 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, अगले तीन दिन तक ऐसे ही कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। घना कोहरा छाया रहेगा। हालांकि गुरुवार से दिन के तापमान में थोड़ा और इजाफा हो सकता है। कुछ देर के लिए सूरज भी निकल सकता है।

UP के कई इलाकों में आज बारिश के आसार, घना कोहरा छाने का अलर्ट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: news