Latest Updates|Recent Posts👇

14 February 2023

पुलवामा शहीदों की याद में शहीद स्मारक स्थल दोहरीघाट में अटेवा मऊ द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया

 पुलवामा शहीदों की याद में शहीद स्मारक स्थल दोहरीघाट में अटेवा मऊ द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया 

 आज मंगलवार को पुलवामा शहीदों की याद में शहीद स्मारक स्थल दोहरीघाट में अटेवा मऊ द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया|*     

                                                                                            *अटेवा मऊ के जिला संयोजक नीरज राय ने बताया कि आज के ही दिन आतंकी साजिश में पुलवामा में भारत माता के वीर सपुत शहीद हुए थे|शहीद हुए सैनिकों के परिवार के लिए पुरानी पेंशन का मुद्दा सम्मान स्वाभिमान का मुद्दा है|व्यवस्थापिका व न्याय पालिका की तरह कार्यपालिका जो देश के विकास में अपनी योग्यता और 60-62 वर्ष की उम्र खपा देते हैं व देश के अर्द्ध सैनिक बल पुरानी पेंशन पाने के पूर्ण अधिकारी हैं|एक देश एक संविधान की मूल भावना के अनुकूल पुरानी पेंशन व्यवस्था कर्मचारियों व शिक्षकों के बुढ़ापे की लाठी है|                                                                 

 श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित रहने वालों में अटेवा मऊ के उपाध्यक्ष आशुतोष  सोनकर,अटेवा दोहरीघाट ब्लॉक के संगठन मन्त्री वेद प्रकाश यादव जी,वरिष्ठ शिक्षक अजय कुमार शाही, समाजसेवी विनय राय,अरविन्द राय,प्रहलाद गुप्ता,अनिल कुशवाहा,योगेंद्र,अविनाश राय,गुलशन पाल,सीताराम गुप्ता,मनोज कुमार,नूतन राय,स्वयंप्रभा एवं अन्य रहे|*


 

पुलवामा शहीदों की याद में शहीद स्मारक स्थल दोहरीघाट में अटेवा मऊ द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया Rating: 4.5 Diposkan Oleh: news