प्रेरणा सदन PWD में शिक्षको व कर्मचारियों ने भरी हुँकार
लखनऊ।पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई अब राष्ट्रव्यापी आन्दोलन हो चुका है।इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने मिलकर पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा का गठन किया।जिसकी दूसरी बैठक प्रेरणा सदन PWD कैंपस लखनऊ में आयोजित की गई।यह संगठन पुरानी पेंशन बहाली का समर्थन करता है तथा नेतागिरी आदि का विरोध करता हैं। इसमें शामिल संयोजक कमेटी आर्थिक मैनेजमेंट करेगी। मोर्चा के संयोजक जेपी पांडे/ महामन्त्री PWD मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन ने बताया कि पुरानी पेंशन की लड़ाई अन्य जनपदों से होते हुए राजधानी लखनऊ की तरफ लाई जाएगी। मोर्चा के संयोजक/यूटेक पेंशन बहाली मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सरल ने बताया कि मोर्चा में कोई अध्यक्ष या महामंत्री नहीं होगा बल्कि अध्यक्ष व महामंत्री सिर्फ OPS को माना गया है। संयोजक मोर्चा/अध्यक्ष कर्मचारी महासंघ राम लाल यादव ने बताया कि इस मोर्चे के कार्यक्रमों में खर्च होने वाले धन की व्यवस्था संयोजक अपने स्तर से करेंगे किसी भी कर्मचारी/शिक्षक से चन्दा नहीं लिया जाएगा। प्रदेश संयोजक क्रांति सिंह/अध्यक्ष पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने बताया कि अभी तक 25 से अधिक संगठनों ने मोर्चा को समर्थन पत्र जारी किए हैं। इस दौरान विभिन्न संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहे । उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्री एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री पद्मनाभ त्रिवेदी जी ने विभिन्न जनपदों से एक पदयात्रा लखनऊ तक निकालने का सुझाव प्रस्तुत किया। उन्होंने कहाँ कि अगर OPS चाहिए तो हमें रोड पर उतरना होगा,आंदोलन को एक बड़ा रूप देना होगा। मोर्चा द्वारा सड़क से संसद तक संघर्ष करने की बात कही गई।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनप्रतिनिधियो की पारिवारिक पेंशन 10000/= से 25000/= करने पर नाराजगी व्यक्त किया गया।जिस प्रदेश मे कर्मचारी,शिक्षक OPS बहाली की माँग कर रहा है उनकी माँग को दरकिनार कर जनता की सेवा का दावा करने वाले जनप्रतिनिधि अपना और अपने परिवार का भला करने के जुगाड मे है,इसकी भी भर्त्सना मोर्चा द्वारा किया गया।NPS का हर स्तर पर विरोध करने साथ ही न्यायालय भी जाने की बात संयुक्त मोर्चा द्वारा लखनऊ बैठक में कहाँ गया।

