Latest Updates|Recent Posts👇

03 July 2022

समस्या आपकी- समाधान हमारा, शिक्षक की पोस्ट से

 समस्या आपकी- समाधान हमारा, शिक्षक की पोस्ट से


*समस्या आपकी- समाधान हमारा*-                                     
**************************************                             
(1 )समस्या/प्रश्न- *मेरी तथा एक अन्य शिक्षक की नियुक्ति  समान वेतनमान में तथा वेतन भुगतान की तिथि समान है,परन्तु मेरी आयु उनसे अधिक है,कौन वरिष्ठ होगा*?                                     
उत्तर- माध्यमिक शिक्षा अधिनियम 1921 के प्रावधानानुसार आप,आयु मे अधिक है,इसलिये आप वरिष्ठ होगें।।                                  
(2) समस्या/प्रश्न- *क्या प्रधानाचार्य/शिक्षक का परवीक्षाकाल बढा़या जा सकता है*?                             
उत्तर-माध्यमिक शिक्षा अधिनियम के प्रावधानानुसार प्रधानाचार्य का परवीक्षाकाल में वृद्धि की जा सकती है,परन्तु शिक्षक के परिवीक्षा काल में वृद्धि नहीं की जा सकती है।                                            
(3)समस्या/प्रश्न- *मैं इस समय निलम्बित चल रहा हूँ,विद्यालय में प्रवक्ता की रिक्ति पर पदोन्नति के सम्बन्धं रविवार को प्रबन्धसमिति की बैठक होगीं,क्या मेरे पदोन्नति सम्बन्धी आवेदन पर विचार किया जायेगा*?।                           
उत्तर- माध्यमिक शिक्षा अधिनियम के प्रावधानानुसार निलम्बन काल में पदोन्नति के चयन हेतु विचार नहीं किया जा सकता है।।                  
(4)  समस्या/प्रश्न- *मैं 31 मार्च 2023 को सेवा निवृत हो रहा हूँ,मैंने G.P.F.में किसी का नामांकन नहीं किया था,क्या अब किया जा सकता है,और क्या मृतक पुत्र के पुत्र का नामांकन किया जा सकता है*?                                                           
उत्तर-आप अभी भी निर्धारित प्रारुप में G.P.F.में अपने मृत पुत्र के.पुत्र का नामांकन कर सकते है।            
(5) समस्या/प्रश्न- *मैंने प्रसव के बाद विद्यालय में कार्यभार ग्रहण कर लिया था,क्या मुझे अब मातृत्व अवकाश मिल सकता है*?                        
उत्तर- चूकि आपने प्रसव के बाद कार्यभार ग्रहण कर लिया है ,अतः इस कारण अब मातृत्व अवकाश नहीं मिल सकता है।।                                               
(6) समस्या/प्रश्न- *मुख्यालय से अधिकत्तम कितनी दूरी पर रहना अनिवार्य होता है*?               
उत्तर- उस नगर/कस्बा ,जिसमें कार्यालय स्थित है,की अर्हंकारी सीमा से 08 कि.मी.के अन्दर रहना अनिवार्य होता है।।                   
(7)समस्या/प्रश्न- *अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में मृतक आश्रित की नियुक्ति लिपिक पद पर अधिसंख्यक पद पर भी  की जा सकती है*?                                               
उत्तर -माध्यमिक शिक्षा अधिनियम1921 के तत्संबंधी प्रावधानानुसार मृतक आश्रित की नियुक्ति लिपिक पद पर अधिसंख्यक पद पर नहीं हो सकती है,मौलिक रिक्ति में ही लिपिक पद पर ही नियुक्ति हो सकती है।          


             
(8)समस्या/प्रश्न- *मेरी नियुक्ति व्यायाम अध्यापक(टी.जी.टी) पद पर 08/08/2002 को हुई थी,मुझे इण्टर कक्षाओं में व्यायाम शिक्षण करते हुए 10 वर्ष से अधिक हो गये है तो क्या,मुझे प्रवक्ता व्यायाम/शारीरक शिक्षा का पद नाम मिलेगा* ?            
उत्तर -नहीं,सम्बन्धित शासनादेशानुसार ,आपकी नियुक्ति  वर्ष 1996 के बाद की होने के कारण आपको प्रवक्ता, व्यायाम शिक्षा/शारीरिक शिक्षा का पद नाम नहीं मिलेगा।                            
(9)समस्या/प्रश्न- *किसी अवकाश या अन्य किसी कारणवश मुख्यालय छोड़ने की अनुमति लेना अनिवार्य है और किससे अनुमति लेनी पड़गी*।                           
उत्तर-किसी अवकाश अथवा किसी अन्य कारण मुख्यालय छोड़ने की अनुमति अनिवार्य रुप से अपने नियोक्ता,/ प्रबन्धक से ले लेनी चाहिये।          
*************************************                    
अयोध्या प्रसाद अग्रवाल, प्रान्तीय उपाध्यक्ष एवं संयोंजक संरक्षण समिति,उ.प्र.माध्यमिक शिक्षक संघ,।
कापी पेस्ट पोस्ट

समस्या आपकी- समाधान हमारा, शिक्षक की पोस्ट से Rating: 4.5 Diposkan Oleh: news