भीषण गर्मी व लू के चलते विद्यालयों को बन्द किया जाना आवश्यक है:सनत कुमार सिंह
वाराणसी ।
*सनत कुमार सिंह,अध्यक्ष, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बताया कि परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संचालन का समय 7.30 बजे से 1.30 बजे तक निर्धारित है जिसमे मध्य दोपहरी 12.30 बजे तक बच्चो को छोड़ दिया जाता है।वर्तमान समय मे भीषण गर्मी व लू के चलते विद्यालयों के संचालन का समय अव्यवहारिक प्रतीत होता है। भीषण गर्मी व लू के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।साथ ही शिक्षकों को भी काफी दूर तक यात्रा करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।कोविड -19 संक्रमण की सम्भावित लहर एवं भीषण गर्मी व लू की स्थिति को देखते हुए विद्यालयों को बन्द किये जाने पर समुचित विचार किया जाना आवश्यक है*।
#सनत कुमार सिंह


