CTET 2021: CTET एडमिट कार्ड आज जारी होने की सम्भावना, CTET परीक्षा अगले सप्ताह
CTET Admit Card 2021: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का आयोजन अगले सप्ताह (16 दिसंबर 2021 को) किया जाना है, ऐसे में उम्मीद है कि सीटीईटी के एडमिट कार्ड आज 10 दिसंबर 2021, दिन शुक्रवार को जारी कर दिए जाएं। क्योंकि सीबीएसई के पास अब एडमिट कार्ड जारी करने के लिए 7 दिन से कम का समय शेष बचा है। समय पर यदि एडमिट कार्ड जारी होते हैँ तो अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र के बारे में जरूरी सूचना जुटा पाएंगे। सीटीईटी एडमिट कार्ड 2021 सीटीईटी की वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद सीटीईटी 2021 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
