केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बहुत ही अच्छी खबर: फिर बढ़ सकता है डीए, एक जनवरी से इतनी बढ़ेगी सैलरी, यहां देखें पूरा कैलकुलेशन
नए साल 2022 में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को केंद्र सरकार बड़ा तोहफा दे सकती है। सबकुछ ठीक रहा तो महंगाई भत्ते (DA) डीए और महंगाई राहत (DR) में केंद्र सरकार फिर से बढ़ोतरी कर सकती है। जानकारों के मुताबिक इसबार भी डीए और डीआर में 3 फीसदी तक की बढ़ोतरी होगी। इससे केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और महंगाई राहत 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो जाएगी। इससे करीब 47 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा।
