शिक्षक प्रशिक्षण को शीतकालीन अवकाश के दौरान न कराए जाने की मांग
फर्रुखाबाद (एसएनबी) । प्राथमिक शिक्षक संघ के नेताओं ने ब्लाक स्तर पर ज्ञापन देकर फाउंडेशन लिट्रेसी एवं न्यूमरेसी पर आधारित शिक्षक प्रशिक्षण को शीतकालीन अवकाश के दौरान न कराए जाने की मांग की। बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को शीतकालीन अवकाश के दौरान प्रशिक्षण न कराने तथा परियोजना की ओर से मिले आदेशों का शत प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए।
