बीएसए को लगभग डेढ़ घंटे बंधक बनाया और उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया शिक्षक ने, सहमे बीएसए
कंपोजिट स्कूल नाहिली में बीएसए के साथ हुई घटना की शिक्षा विभाग में बुधवार को भी चर्चा बनी रही। घटना से आहत बीएसए ने घटना को लेकर अपना दर्द बयां किया है। स्कूल में शिक्षक ने बीएसए को लगभग डेढ़ घंटे बंधक बनाया और उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया। मेनगेट बंद करवाकर शिक्षक ने बीएसए के साथ हाथापाई ही नहीं की बल्कि रस्सी से उन्हें बांधने की कोशिश भी की। बीएसए को धमकी दी गई कि उनकी लाश ही अब स्कूल से बाहर जाएगी।
कंपोजिट स्कूल में हुई घटना को लेकर बीएसए बेहद भयभीत हैं। उनका कहना है कि उनके जीवनकाल में इस तरह की घटना कभी नहीं हुई।
