कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: नए साल में केन्द्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है
नई दिल्ली: लाखों केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी अच्छी खबर है। नए साल में केन्द्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है।जानकारी के अनुसार अगले साल यानी जनवरी 2022 में महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस और फिटमेंट फैक्टर बढ़ने की संभावना है। अगर ये तीनों में बढ़ोतरी होती है तो केन्द्रीय कर्मचारियों को बड़ा फायदा होगा। खबरों के अनुसार नए साल पर कर्मचारियों के डीए में 3 फीसद तक का इजाफा हो सकता है। फिलहला महंगाई भत्ता 31 फीसद है, जो 3 फीसदी के बढ़ोतरी के साथ 34 फीसद हो जायेगा।
