केन्द्र सरकार कर्मचारियों को बहुत बड़ी सौगातें दे सकती है, 24 दिसंबर को सरकार लेगी 18 महीने के DA एरियर पर बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा
क्रिसमस के मौके पर पीएम मोदी देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को बहुत बड़ी सौगातें दे सकते है। केन्द्र सरकार कर्मचारियों के लटके हुए को जल्द ही बहाल कर सकती है। हम आपको बता दें कि फिलहाल कर्मचारियों को 31 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है।कर्मचारियों को जनवरी 2020 से जून 2021 तक का एरियर नहीं मिला है।
उम्मीद की जा रही है कि कैबिनेट सेक्रेटरी के साथ होने वाली बैठक में सरकार इस पर भी फैसला ले सकती है।
हम आपको बता दें सातवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों को 31 फीसदी महंगाई भत्ते के अलावा भी कई अन्य फायदे दिए जाने हैं। जेसीएम सेक्रेटरी शिव गोपाल मिश्रा भी इसे लेकर लगातार डिमांड कर रहे हैं। 18 महीने से पेंडिंग डीए एरियर का भी वन टाइम सेटलमेंट करने की डिमांड है। उम्मीद है दिसंबर में कैबिनेट सेक्रेटरी के साथ इस पर चर्चा हो सकती है।