Latest Updates|Recent Posts👇

23 August 2021

उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों के 2016-17 की लिस्ट देखें, इसके अनुसार प्रदेश मे कितने स्कूल थे और स्कूलों में कितने शिक्षक नियुक्ति थे, देखे आप

उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों के 2016-17 की लिस्ट देखें, इसके अनुसार प्रदेश मे कितने स्कूल थे और स्कूलों में कितने शिक्षक नियुक्ति थे, देखे आप


उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों के 2016-17 की लिस्ट देखें(31 मार्च 2017 के पहले की लिस्ट है।) इसके अनुसार प्रदेश में 113249 स्कूलों में 399273 शिक्षक नियुक्ति थे। गौरतलब है कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में 5.65 लाख स्वीकृत पद हैं। 31 मार्च 2017 के बाद जुलाई 2017 में 1.37 लाख शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बर्खास्त किया गया। इसके अलावा प्रति वर्ष औसतन 15 हजार शिक्षक की दर से रिटायरमेंट होने का अनुमान है और प्रोन्नति भी किये गए हैं, नियुक्ति की गई है मात्र 1.25 लाख शिक्षकों की, यानी बर्खास्तगी, रिटायरमेंट व प्रोन्नति आदि से तकरीबन दो शिक्षक बाहर हो गए और 1.25 लाख नियुक्ति हुए, ऐसी स्थिति में 75 हजार शिक्षकों की और कमी हुई है। कुल मिलाकर आज तकरीबन शिक्षक 3.25 लाख बचे हैं जोकि स्वीकृत पदों के सापेक्ष 2.40 लाख कम है।
लेकिन इन स्वीकृत पदों को घटा दिया गया है। हेडमास्टर के पद खत्म हैं और राजीव कुमार कमेटी की सिफारिशों के तहत 10 हजार स्कूलों को बंद/मर्जर किया जाना है, जिसकी रिपोर्ट को सरकार ने संस्तुति कर दी है। ऐसी स्थिति में 50 हजार से ज्यादा पद खत्म हो जायेंगे।यह सब करने के बाद भी प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में तकरीबन डेढ़ लाख पद रिक्त बचेंगे, यूपीटेटन्यूजडाटकोडाटइन: शोसल मिडिया प्राप्त पोस्ट, इसको पूर्णतया: सत्य न माने, सरकारी गजट देखे


 

उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों के 2016-17 की लिस्ट देखें, इसके अनुसार प्रदेश मे कितने स्कूल थे और स्कूलों में कितने शिक्षक नियुक्ति थे, देखे आप Rating: 4.5 Diposkan Oleh: news