Latest Updates|Recent Posts👇

27 April 2024

गर्मी कड़ी धूप व लू के चलते 07 बजे से 11बजे तक संचालित हो विद्यालय. सनत कुमार सिंह

गर्मी कड़ी धूप व लू के चलते 07 बजे से 11बजे तक संचालित हो विद्यालय. सनत कुमार सिंह

 विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उत्तर प्रदेश स्टेट हीट एक्शन प्लान के दृष्टिगत विद्यालय संचालन किये जाने हेतु समय परिवर्तन कर प्रातः 07:30 बजे से अपराह्न 01: 00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। गर्मी के चलते तापमान में वृद्धि व लू के दृष्टिगत कुछ जनपदों में जिला प्रशासन द्वारा बच्चों को पठन-पाठन के लिये प्रातः 07:30 बजे से 11: 30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ वाराणसी के वरिष्ठ शिक्षक नेता सनत कुमार सिंह ने बताया कि विगत दिनों जिलाधिकारी के निर्देश पर भीषण गर्मी के चलते जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बेसिक स्कूलों के समय परिवर्तन का आदेश जारी किया गया। जो बाद में शिक्षा निदेशक के आदेश के बाद वापस ले लिया गया। "वर्तमान समय में विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के अनुरूप विद्यालय संचालित हो रहे हैं"। विभागीय अधिकारियों द्वारा उक्त आदेश के विपरीत संचालन की बात कही जा रही है।जो विचारणीय है। समाचार पत्रों द्वारा भी हीट बेव को प्रमुखता से उजागर किया गया है उक्त को नजर अंदाज कर दुर्घटनाओं को आमंत्रण दिया जा रहा है। सनत कुमार सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा काफी समय पहले 01अप्रैल से 20 मई तक विद्यालयों का संचालन प्रातः 7:00 बजे से 11:00 बजे तक सम्पादित किया जाता था ।नित नये प्रयोग के चलते उक्त समय को बाद में बढ़ा दिया गया जिससे अनावश्यक रूप से गर्मी के समय में समस्या उत्पन्न होती है। संघ की मांग है कि भीषण गर्मी, कड़ी धूप व लू के दृष्टिगत  पूर्वाह्न 7:00 बजे से 11:00 तक विद्यालय संचालन हेतु आदेश जारी किया जाना नितान्त आवश्यक है*। @Sanat_Kr_Singh



गर्मी कड़ी धूप व लू के चलते 07 बजे से 11बजे तक संचालित हो विद्यालय. सनत कुमार सिंह Rating: 4.5 Diposkan Oleh: news