उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को नए साल पर बड़ा उपहार देने जा रही, 3 प्रतिशत बढ़े महंगाई भत्ते का होगा नकद भुगतान
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को नए साल पर बड़ा उपहार देने जा रही है। प्रदेश के राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को नए साल पर तीन प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता व महंगाई राहत (डीए और डीआर) मिलेगा। वित्त विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है। विभाग ने कर्मचारियों और पेंशनरों को बढ़ी दर से डीए और डीआर देने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री की मंजूरी के लिए भेज दिया है।
