Latest Updates|Recent Posts👇

06 October 2020

69000 शिक्षक भर्ती के कुछ महत्वपूर्ण तथ्य हैं। जिनको मुखरता के साथ साझा कर रहा हूं

69000 शिक्षक भर्ती के कुछ महत्वपूर्ण तथ्य हैं। जिनको मुखरता के साथ साझा कर रहा हूं


▶️ 69000 के सापेक्ष 31661 पदों पर भर्ती करने की सरकार की मंशा, सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के आधार पर है। इसके लिए किसी भी संगठन या अभ्यर्थी ने स्वार्थ के तले दबाव नहीं बनाया था।

▶️ 69000 के इस 31661 भाग पर स्टे लगे। इसके लिए 12016/2020 अरुणेश कुमार में स्टे के लिए 22 सितंबर 2020 को ही एप्लिकेशन लगी। लेकिन अभी यह हाल है कि एक महीने बाद 26 अक्टूबर 2020 को उसकी अगली तारीख दिखाई दे रही है।

▶️ कुछ लोग डायरेक्शन के लिए कोर्ट गये। उनका दावा था कि वे भर्ती रुकवाना नहीं चाहते हैं। केवल सुप्रीम कोर्ट से डायरेक्शन चाहते हैं। आलम यह कि उनका भी इंतजार करते हुए 17 दिन बीत गए। और नतीजा - "ढाक के तीन पात"।

▶️ मुख्यमंत्री महोदय के आदेश के बाद अलग - अलग विसंगति को लेकर साथीगण SCERT पर अधिकारियों से मिले और अपनी समस्या साझा की। जिसका परिणाम 7 दिन से 17 दिन बीतने के बाद भी भर्ती का रुका रहना दिखाई दिया। लेकिन बात यह है कि किसी ने भी आधिकारिक तौर पर असहमति नहीं जाहिर की।अर्थात अधिकारी कोई एक फॉर्मूला जरूर निकाल सकते हैं। जिससे भर्ती हो सके। बाकी यह सब जानते हैं कि 31 हजार पद पर 67867 नौकरी नहीं कर सकता।

सार यही है कि -

1. सभी मौके का इंतजार किया। कोर्ट, अधिकारी और सरकार। किसी ने भी अभी तक न भर्ती रोकी है। और न ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा की है।

2. यदि साथी स्टे करवा सकते हैं। तो बहुत बेहतर रहेगा। सबको साथ मिले। लेकिन अभी तक जब   खाली हाथ हैं तो अन्य लोग अपने लिए प्रयास करें तो कोई गलत चीज नजर नहीं आती।

3. 31661 अगर सरकार को नहीं करनी है तो लिखित दे दे। हम पहले की तरह शांत हो जायेंगे। घर, परिवार, रिश्तेदार में दावे से कह देंगे सरकार नहीं कर रही। आज अधर में लटके हैं। किसी किनारे तो लगेंगे।

4. अगर 31661 करनी है और फॉर्मूला नहीं बन रहा तो कोई बात नहीं। पहुंचते हैं।सारे फार्मूले, गुणा, गणित मिलकर बना देंगे।

*भँवर से लड़ो तुंद लहरों से उलझो ,*

*कहाँ तक चलोगे किनारे किनारे। ✌🏻*
Social Media se post

69000 शिक्षक भर्ती के कुछ महत्वपूर्ण तथ्य हैं। जिनको मुखरता के साथ साझा कर रहा हूं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: news