Latest Updates|Recent Posts👇

22 March 2020

Coronavirus- क्या होता है लॉकडाउन? क्यों करते हैं लॉकडाउन?

क्या होता है लॉकडाउन? क्यों करते हैं लॉकडाउन?  


लॉकडाउन एक इमर्जेंसी व्यवस्था होती है। अगर किसी क्षेत्र में/जनपद लॉकडाउन हो जाता है तो उस क्षेत्र के लोगों को घरों से निकलने की अनुमति नहीं होती है।  जीवन के लिए आवश्यक चीजों के लिए ही बाहर निकलने की अनुमति होती है। अगर किसी को दवा या अनाज की जरूरत है तो बाहर जा सकता है या फिर अस्पताल और बैंक के काम के लिए अनुमति मिल सकती है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल के काम से भी बाहर निकलने की अनुमति मिल सती है।

 *क्यों करते हैं लॉकडाउन?* किसी तरह के खतरे से इंसान और किसी इलाके को बचाने के लिए लॉकडाउन किया जाता है। जैसे कोरोना के संक्रमण को लेकर कई देशों में किया गया है। कोरोनावायरस का संक्रमण एक-दूसरे इंसान में न हो इसके लिए जरूरी है कि लोग घरों से बाहर कम निकले। बाहर निकलने की स्थिति में संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा। इसलिए कुछ देशों में लॉकडाउन जैसी स्थिति हो गई है। 
मित्रो संकल्प और संयम के साथ आगे बढ़े, धैर्य रखें, इस अदृश्य दुश्मन(कोरोना वायरस) को निःसन्देह हारना ही होगा।* 🙏🏻🙏🏻

 यह न्यूज़ सोशल मीडिया से प्राप्त है इसकी पुष्टि करके ही इसे सही माने

Coronavirus- क्या होता है लॉकडाउन? क्यों करते हैं लॉकडाउन? Rating: 4.5 Diposkan Oleh: news